ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी मां की करतूत… बहन की बेटी का करा रही थी दुष्कर्म, मना करने पर बोली उसी से करनी है शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

बड़ी मां की करतूत… बहन की बेटी का करा रही थी दुष्कर्म, मना करने पर बोली उसी से करनी है शादी

By Mohan Rao
Published: April 12, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी छोटी बहन की बेटी का युवक से दुष्कर्म करा रही थी। नाबालिग अपनी बड़ी मां के घर रहने गई तो उसने एक युवक से परिचय कराया और कह दिया कि इसी से शादी करनी है। इसके बाद युवक बार बार घर आता और नाबालिग से जबरदस्ती करता। एक दिन वहां से निकलकर युवती अपनी मौसी के पास पहुंची और सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया और आरोपी युवक व पीड़िता की बड़ी मां गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2025  थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक भतीजी 7 अप्रैल 25 को उसके घर आई थी। आने के बाद वह गुमसुम रहती थी। प्रार्थिया के द्वारा गुमसुम रहने का कारण पूछने पर, उसकी नाबालिक भतीजी पीड़िता ने बताया कि एक राहुल नाम के लड़के के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। प्रार्थिया के द्वारा  जब अपनी नाबालिक भतीजी पीड़िता से पूरी बात पूछने पर नाबालिक पीड़िता ने बताया कि तीन से चार माह पहले उसकी बड़ी मां ने एक राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिक पीड़िता  का परिचय कराते हुए, उसकी बड़ी मां ने कहा था कि राहुल एक अच्छा लड़का है, इसी से तुम्हारी शादी करना है।

नाबालिक पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार बार फोन कर घर बुलाती थी, इसी दौरान 24 दिसंबर 2024 को रात्रि लगभग 11 बजे नाबालिक अपने कमरे में सोई हुई थी व उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। अचानक आरोपी राहुल नाबालिक के कमरे में आया और उसके मना करने के बावजूद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर भी, बगल के कमरे में सो रही उसकी बड़ी मां नहीं आई। सुबह नाबालिक पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में अपनी बड़ी मां को बताने पर, उसकी बड़ी मां ने आरोपी राहुल से तुम्हारी शादी कर देंगे, कहकर घटना के संबंध में किसी को भी बताने से मना कर दी। इसके बाद से आरोपी राहुल बार बार नाबालिक पीड़िता के घर आता था व नाबालिक पीड़िता का जबरन दुष्कर्म करता था, इस कार्य में नाबालिक पीड़िता की बड़ी मां  का भी आरोपी राहुल को समर्थन प्राप्त था।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 64(2)(M),65(1) व 4,6,17 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा  त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) व उसका समर्थन करने वाली पीड़िता की बड़ी मां को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व उनके विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक आशा तिर्की, सहायक उप निरीक्षक स्नेहलता सिंह, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक रीना यादव, आरक्षक परदेसी राम, महिला प्रधान आरक्षक मुन्नी देवी, अरुणा की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों को लेके काफी संवेदनशील है, सूचना मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पति को मायके बुलाकर चाकुओं से गोदा, प्रेमी और माता-पिता संग आंख, कान, नाक में डाला फेविक्विक
हर घर हरियाली: मंत्री डॉ. डहरिया ने घर-घर पौधा रोपण का किया अनुरोध
पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर अफ्रीकी चीतों को देंगे नया घर, मिशन 2023 का भी होगा आगाज…
सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत, खड़े ट्रेलर से टकराई कार, सीएम बघेल ने दुख व्यक्त किया
छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 178 # 12 April 2025
Next Article छत्तीसगढ़ में गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार… पत्थलगांव के रास्ते झारखंड जाने की थी तैयारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?