ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला: कोरोना से मृत सरकारी कर्मी के स्वजन को पांच लाख रुपये और अनुकंपा नियुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ा फैसला: कोरोना से मृत सरकारी कर्मी के स्वजन को पांच लाख रुपये और अनुकंपा नियुक्ति

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
बड़ा फैसला: कोरोना से मृत सरकारी कर्मी के स्वजन को पांच लाख रुपये और अनुकंपा नियुक्ति
बड़ा फैसला: कोरोना से मृत सरकारी कर्मी के स्वजन को पांच लाख रुपये और अनुकंपा नियुक्ति
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने के लिए ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना’ शुरू की है। इसके तहत राज्य में कार्यरत शासकीय सेवकों की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रूपये अनुग्रह राशि दी जाएगी। मिश्रा ने भोपाल में संवाददाताओं को बताया कि इसी तरह ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना’ भी शुरू की गई है। इसमें दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक पात्र सदस्य को उसी प्रकार के नियोजन में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

कर्मचारियों के दम पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रहीं
उन्होंने कहा, ‘महामारी के दौरान हमारे कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए जब हम लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं, तब ये कर्मचारी भाई-बहन दिन-रात जान हथेली पर रखकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इन्हीं के प्रयासों से व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
मिश्रा ने कहा कि ऐसे में कई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जब ऐसे भाई-बहनों की कोविड-19 से मौत हो गई, ऐसे में उनके परिवारों की देखभाल और उनकी चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए दो योजनाएं ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना’ तथा ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना’ शुरू की है।

मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना में समस्त नियमित स्थाईकर्मी, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर दर, आउटसोर्स के रूप में कार्यरत शासकीय सेवकों के लिए लागू की गई है। योजना के अंतर्गत इन सेवायुक्तों की कोविड संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके परिवार के पात्र एक सदस्य को उसी प्रकार के नियोजन में अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना’ के तहत राज्य में कार्यरत समस्त, नियमित, स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, आउटसोर्स, अन्य शासकीय सेवक/सेवायुक्तों की कोविड-19 के कारण आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
 
योजना की यह रहेगी मियाद
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना’ एक मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक लागू रहेगी। इसी प्रकार ‘मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना’ 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी।

यूट्रस की अच्छी हेल्थ के लिए महिलाएं आहार में शामिल करें ये फूड्स, समस्याएं होंगी दूर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा : मोदी सरनेम वाले सारे चोर वाले बयान पर सूरत कोर्ट का फैसला
सरकारी स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ने नौकरी लगाने के नाम भी कइयों से ठगे रुपए… अपराध दर्ज
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कल से शुरू होगा सफर, 12 घंटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
बजरंग दुबे ने लिया जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ का चार्ज, दिवाली बाद आएंगे भिलाई के नए आयुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ताउते: बेफिक्र होकर सड़क पार कर रही थी महिला, अचानक टूटा पेड़, वीडियो में देखें कैसे बची जान ताउते: बेफिक्र होकर सड़क पार कर रही थी महिला, अचानक टूटा पेड़, वीडियो में देखें कैसे बची जान
Next Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- 24 घंटे में ठीक हुए चार लाख से ज्यादा मरीज, तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?