ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क निर्माण में हो रहा था घटिया क्लालिटी के गिट्टी का उपयोग, कलेक्टर ने लगाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सड़क निर्माण में हो रहा था घटिया क्लालिटी के गिट्टी का उपयोग, कलेक्टर ने लगाई रोक

By Mohan Rao
Published: December 25, 2022
Share
सड़क निर्माण में घटिया क्लालिटी के गिट्टी का उपयोग, कलेक्टर ने लगाई रोक
SHARE

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य पर कलेक्टर पीएस ध्रुव स्वयं निगरानी रख रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखने के लिए वह लगातार विभिन्न अंचलों का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों के विभिन्न लेयरों की मोटाई, उसमें प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता और सड़क की चौड़ाई आदि की जांच भी मौके पर विशेषज्ञ तकनीकी अधिकारियों से करा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ध्रुव ने खड़गवां विकासखंड में गुड़भेला नाला से सिंघत, दुग्गी से खड़गवां तथा कोरबा से चिरमिरी सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गुड़भेला नाला से सिंघत सड़क डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान वहां बिछायी जा रही 19 एमएम मिक्स गिट्टी का कुछ पार्ट्स रोलर चलाने से टूटने का मामला सामने आने पर इस गिट्टी के उपयोग पर तत्काल रोक लगाये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की गुणवत्ता की जांच के लिए ग्राम पंचायत मंझोली स्थित हॉट मिक्स प्लांट पहुंचे और वहां तैयार किए जा रहे डामरयुक्त गिट्टी का मुआयना किया। कलेक्टर ने गिट्टी की क्वालिटी अमानक पाये जाने पर प्लांट में रखी गिट्टी को तत्काल वहां से हटवाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को इस गिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण कार्य में नहीं करने की सख्त हिदायत दी और कन्टेनर में रखी गिट्टी को भी प्लांट के बाहर करवा दिया। गुड़भेला नाला से सिंघत सड़क का डामरीकरण 4.50 लाख रूपए की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई 3.1 किलोमीटर है।

कलेक्टर ने इस दौरान 5.95 लाख रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवां सड़क के जीर्णोंद्धार तथा 95 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन कोरबा से चिरमिरी सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने तथा दुग्गी से खड़गवां मार्ग का निर्माण तेजी से पूरा कराये जाने का निर्देश दिए। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से कई ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जनकपुर बाईपास सड़क का निर्माण 3 करोड़ 35 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है, यह बाईपास 1.50 किलोमीटर लंबाई की है। इसी तरह जिले में 3.73 करोड़ रूपए की लागत से सरभोका से डोंगरीटोला सड़क, 8.09 करोड़ की लागत से पेण्ड्री अटल चौक से मटुकपुर मार्ग, 6.09 करोड़ की लागत से घुटरा से मुसरा मार्ग, 2.19 करोड़ रूपए की लागत से केल्हारी चौक से मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क, 3.12 करोड़ रूपए की लागत से गुड़घेला नाल से सिंगरघाट, 5.95 करोड़ रूपए की लागत से दुग्गी से खड़गवा, 2.58 करोड़ रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़-लेदरी-पाराडोल सड़क, 3.34 करोड़ रूपए की लागत से लेदरी से गुरचहवा मार्ग, 7.52 करोड़ रूपए की लागत से भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर से भैसुन सड़क तथा 4.18 करोड़ रूपए की लागत से भगवानपुर से मां चांग देवी मार्ग का निर्माण जारी है।

Gujarat विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 20 लाख लोगों को रोजगार देने सहित यह है इनके वादें
लिवरपूल को 381 अरब रुपये में खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम
मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्यजीव फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित नए वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया
निरन्तर पूरे शहर को किया जा रहा है सेनिटाइज दवाई का छिड़काव – वोरा
विश्व कीट दिवस पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण सम्मत कीट नियंत्रण अपनाने लिया संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मूर्ति लगाने पर विवाद में छावनी सीएसपी का बयान, कहा- मुझ पर नहीं हुआ कोई हमला, अब स्थिति सामान्य
Next Article दुश्मनों की खैर नहीं: सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा भारत, बंकरों की हो रही किलेबंदी दुश्मनों की खैर नहीं: सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा भारत, बंकरों की हो रही किलेबंदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?