पटना Patna. बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिहार में जुर्माना लगा है। दरअसल धीरेन्द्र शास्त्री जिस कार में आ रहे थे उसे सांसद मनोज तिवारी चला रहे थे। इस दौरान बाबा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर सड़क पर यातायात ने नियम पालन नहीं कर यात्रा करने का आरोप लगा था। कार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पीछे वाली सीट पर बैठे थे।

पटना ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिली कि बाबा धीरेन्द शास्त्री और सांसद मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट नहीं लगया था। इसके बाद पटना ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच की। शिकायत को सही पाया गया। अब बाबा ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में जुर्माना लगा है। पटना पुलिस ने उनपर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण झा ने बताया कि शिकायत मिली है कि जिस दिन बागेश्वर वाले बाबा पटना आए थे, उस दिन एयरपोर्ट से होटल के लिए निकलते समय गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। एयरपोर्ट से निकलने के बाद और होटल पहुंचने के दरम्यान का सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा गया कि गाड़ी में बैठे लोगों ने बेल्ट लगाई थी या नहीं। इसमें पाया गया कि बाबा ने बेल्ट नहीं लगाया था। इसके बाद उनपर एक हजार रुपए का फाइन लगाया गया।




