भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि का आयोजन पावर हाउस चौक में किया गया। उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा की उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। अनेक भाषाओं के जानकार डॉ.अम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद विविधता भरे भारत को ऐसा मजबूत और लचीला संविधान दिया जिससे एक मजबूत राष्ट्र की नींव पड़ सकी।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे और समाज मे व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। उनका व्यक्तित्व युगों युगों तक आने वाली पीढिय़ों को प्रभावित करेगा। इस अवसर पर सेवादल के जे आर साहू, सज्जन प्रसाद दीक्षित, महामन्त्री नीलेश चौबे, मेरिक सिंह, अब्दुल कादिर सिद्दकी, नरेश सागरवंशी, ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर जनबन्धु व डी कामराजु, निरंजन बिसाई, शमशेर बहादुर कांचा, राजेश गुप्ता, परविंदर, लोकेश साहू, जगतपति राय, लादूराम सिन्हा, निजामुद्दीन, बालाराम कोलते, सुप्रिया तेंदुलकर, सत्यवती साहू, सरला पोद्दार, प्रमोद प्रभाकर, समीर साहू आदि उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
बाबा अंबेडकर की पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने दी श्रद्धांजलि




