ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुष्मान व  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में क्लेम की राशि भुगतान की अब हर तीन माह में होगी समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

आयुष्मान व  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में क्लेम की राशि भुगतान की अब हर तीन माह में होगी समीक्षा

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक राजधानी रायपुर में आज से शुरू हुई। आज दिन भर चली बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदीपन, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा की। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालक, ज़िला कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह ने बैठक में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आ रही कठिनाइयों और उनके संभावित निदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चालू अप्रैल महीने की समाप्ति तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों के लंबित क्लेम राशि का नियमानुसार भुगतान पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भुगतान के लंबित मामलों के निराकरण के लिए हर तीन महीने में समीक्षा करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल रिकॉर्ड लिंकिंग बढ़ाने को कहा। इससे स्कैन एंड शेयर के माध्यम से पंजीयन से मरीज अस्पताल की लंबी लाइन से बच सकते हैं।

श्री भीम सिंह ने अस्पतालों के अधोसंरचना निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ एचआईवी-एड्स से मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए इसके मरीजों के इलाज का फॉलो-अप बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। आज की बैठक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, चिरायु योजना, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

पीएम मोदी देश के 5000 स्थानों से वर्चुअली छात्रों को किया संबोधित, 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य
महाकाल मंदिर के नीचे मिला एक हजार साल पुराना मंदिर, लगेगा नए इतिहास का पता
किसान, गोपालकों व ग्रामीणों ने माना छत्तीसगढ़ सरकार का आभार, कहा- की भूपेश है तों भरोसा है
जशपुर में रोड नेटवर्क होगा मजबूत, सीएम साय की पहल पर मिली 41.81 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
सरेंडर नक्सलियों से मिले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, बोले- हथियार उठाने वालों को मेन स्ट्रीम में लाना है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंचायत सचिव की डिक्की से 3 लाख रुपए पार, शातिर ने रुपए गिरने का दिया झांसा और पलक झपकते पार कर दिए रुपए
Next Article बिरनपुर हिंसा के बाद फैल रही अफवाहों पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी… विवादित पोस्ट पर होगी कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?