ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेलमेट के प्रति चला जागरूकता अभियान… महापौर ने सड़क पर उतरकर बांटे हेलमेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हेलमेट के प्रति चला जागरूकता अभियान… महापौर ने सड़क पर उतरकर बांटे हेलमेट

By Mohan Rao
Published: September 4, 2025
Share
महापौर अलका बाघमार ने किया हेलमेट वितरण
SHARE

पटेल चौक पर जिला अध्यक्ष व पार्षदों के साथ पहुंची महापौर अलका बाघमार

दुर्ग। नगर पालिक निगम जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई “नो-हेलमेट, नो-पेट्रोल” नीति को लेकर मंगलवार को दुर्ग शहर में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महापौर अलका बाघमार ने स्वयं किया। महापौर अलका बाघमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल एवं पार्षदों के साथ पटेल चौक पहुंचीं और वहां दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया।  

पटेल चौक पर महापौर ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा ‘परिवार आपका इंतजार कर रहा है, हेलमेट जरूर पहनें। बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं का प्रशासन ने नियम लागू किया है। पुलिस के इस प्रयास का हम सभी मिलकर सख्ती से पालन करेंगे। इस अवसर पर पार्षद संजय अग्रवाल,साजन जोसफे, गोविंद्र देवांगन, हेमन्त मटियारा, सुरेश गुप्ता के अलावा दुर्ग थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहें।

जीवन की सुरक्षा की गारंटी है हेलमेट
महापौर अलका बाघमार ने स्वयं आम जनता से मुलाकात की और कहा कि हेलमेट केवल एक सुरक्षा उपकरण नहीं है, बल्कि यह उनके और उनके परिवार के जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों को हेलमेट भी बांटे और समझाया कि सड़क दुर्घटना के समय यह एक छोटी-सी ढाल कैसे बड़ी अनहोनी से बचा सकती है महापौर अलका बाघमार एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका परिवार घर पर आपका इंतजार करता है। दुर्घटनाएं बताकर नहीं आतीं। छोटी सी लापरवाही किसी पूरे परिवार की खुशियों को छीन सकती है। जब भी घर से बाहर निकलें, हेलमेट जरूर पहनें। ‘सिर्फ दो मिनट के लिए जा रहा हूँ’ कहकर बिना हेलमेट निकलना आपके और परिवार दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।”

पेट्रोल पंपों पर लागू होगा सख्ती से नियम
जिला प्रशासन ने हाल ही में यह आदेश जारी किया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों से पूरी तरह सहयोग करने की अपील की है। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि नागरिकों को यह संदेश देना है कि सड़क पर सुरक्षा से समझौता न करें। हेलमेट जीवन का बीमा है, जो दुर्घटना की स्थिति में परिवार को टूटने से बचा सकता है।

अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर
पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो
पेनकिलर का ज्यादा सेवन बढ़ा सकती है दिक्कतें, दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू पेनकिलर्स हैं असरदार
कांग्रेस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान: विकलांगों को बांटें ट्राइसिकल….. प्रदेश के गृहमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नेहरू नगर अंडरब्रिज के पास झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Next Article राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, मुख्यमंत्री साय हुए शामिल, बोले- लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?