ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहाने से पहले और बाद में बालों के साथ ये गलतियां करने से बचें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

नहाने से पहले और बाद में बालों के साथ ये गलतियां करने से बचें

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
SHARE

हर किसी का सपना होता है घने मुलायम और चमकदार बाल। लेकिन आजकल के प्रदूषित वातावरण और अव्यवस्थित जीवनशैली की वजह से यह केवल एक सपने की तरह ही बनकर रह गया है। इसके अलावा आजकल महिलाएं अपने बालों को स्टाइलिश दिखाने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिक आइटम्स का इस्तेमाल भी करती हैं जो उनके बालों को काफी प्रभावित करते हैं। अगर आप भी अपने बालों की उचित देखभाल करना चाहती हैं तो आप बालों से जुड़ी कुछ सामान्य-सी गलतियों को दोहराना बंद करें जिससे आपके बाल हर दिन प्रभावित होते हैं। तो चलिए जानते हैं रोजाना ऐसी कौन-सी गलतियां आप करती हैं जिसकी वजह से आपके बाल लगातार डैमेज हो रहे हैं।

Contents
  • बालों को ब्रश करना
  • रोजाना बालों को धोना
  • गीले बालों में कंघी
  • गलत तौलिए का इस्तेमाल
  • स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल
  • बालों में तेल लगाते समय गलती
  • बालों को गर्म पानी से धोना
  • सही से बैंड लगाना
  • गलत तकिए का इस्तेमाल
  • गीले बाल करके सोना

बालों को ब्रश करना

आमतौर पर आप प्लास्टिक नॉबड ब्रश का इस्तेमाल बालों को झाडऩे के लिए करती हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय आपको पैडल ब्रश या बोअर ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा बालों को स्टाइल करने और प्राकृतिक तेल को जड़ों से छोर तक फैलाने के लिए कुछ स्ट्रोक की आवश्यकता होती है। इसलिए बालों को सुझलाते वक्त कंघी तो तेजी से ना चलाएं, बल्कि धीरे-धीरे बालों को सुलझाएं और बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में लेकर ही झाड़ें।

रोजाना बालों को धोना

आमतौर पर महिलाएं बाल धोते वक्त कई तरह की गलतियां करती हैं। आपको शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना आवश्यक होता है ताकि आपके बाल स्मूथ और बाउंसी बने रहें। इसके अलावा कंडीशनर को कभी भी स्कैल्प पर ना लगाएं केवल खोपड़ी के ऊपर ही लगाएं। यदि आप हफ्ते में 2 से 3 बार हेयरवॉश करती हैं तो सल्फेटफ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

गीले बालों में कंघी

आमतौर पर महिलाएं गीले बालों में कंघी करना अधिक सुविधाजनक मानती हैं लेकिन गीले बाल काफी कमजोर होते हैं और कंघी करने पर घर्षण ज्यादा पैदा होता है जिसकी वजह से बाल अधिक झड़ते हैं। इसलिए गीले बालों पर सीरम लगाकर उन्हें कुछ वक्त के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को दो भागों में विभाजित करके कंघी करें।

गलत तौलिए का इस्तेमाल

कई बार जिस तौलिए से हम शरीर पोंछते हैं उसी से हम बालों को भी पोंछने लगते हैं, जो काफी गलत तरीका है। दरअसल, हम शरीर को पोंछने के लिए नॉर्मल टेरीक्लॉथ की तौलिए का इस्तेमाल करते हैं जो बालों के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए बालों को पोंछने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें।

स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल

आजकल महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लोड्रायर, स्टेटनर इत्यादि स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। इन टूल्स के इस्तेमाल से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं और अपनी चमक खोने लगते हैं। इसलिए रोजाना इन स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग करने से बचें और मध्यम आंच पर ही इन टूल्स का इस्तेमाल करें।

बालों में तेल लगाते समय गलती

हेयरवॉश करने से पहले यदि आप अपने बालों में तेल लगाती हैं तो आप केवल बालों की ऊपरी परत पर ही ऑइलिंग करती हैं, जबकि आप स्कैल्प को नजरअंदाज कर देती हैं। स्कैल्प पर मसाज करने से ही डेड स्किन निकलती है और बालों को पोषण प्राप्त होता है। इसके अलावा जब आप तेल को बालों में लगाती हैं तो अपनी उंगलियों की मदद से सिर की मालिश करते हुए तेल को लगाना चाहिए जिससे रक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा और स्कैल्प पर मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होंगी।

बालों को गर्म पानी से धोना

सर्दी के सीजन में अक्सर आप ठंड से बचने के लिए बालों को गर्म पानी से धोना उचित समझती होंगी, लेकिन बालों को गर्म पानी से धोना गलत तरीका है। गर्म पानी से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। साथ ही स्कैल्प पर बुरा असर पड़ता है और गर्म पानी प्राकृतिक तेल को भी खत्म कर देता है। इससे बालों का पोषण खत्म हो जाता है। हमेशा याद रखें कि कंडीशनर के बाद ठंडे पानी से ही बालों को धोएं ताकि बालों की फ्रीजिनेस खत्म हो सके।

सही से बैंड लगाना

कई बार पॉनीटेल करते वक्त महिलाएं बैंड को बालों पर टाइट करके लगा लेती हैं जिसकी वजह से बैंड की इलास्टिक आपके बालों को तोड़ देती है। इसलिए हमेशा बैंड खरीदते वक्त स्ट्रेच करके जरूर चेक कर लें। इसके अलावा रात को सोते वक्त बालों में ढीली चोटी करके सोना फायदेमंद है क्योंकि इससे नमी बनी रहती है और बाल उलझते नहीं हैं।

गलत तकिए का इस्तेमाल

बालों के झडऩे के पीछे आपकी तकिया का भी बहुत बड़ा हाथ हो सकता है। जी हां कॉटन की तकिया लगाने से आपके बालों की नमी खत्म हो जाती है और बाल झडऩे लगते हैं। इसलिए आपको हमेशा रेशम या साटन की तकिया लगानी चाहिए।

गीले बाल करके सोना

आमतौर पर गर्मी के सीजन में लोग बाल धोकर सोना पसंद करते हैं, लेकिन गीले बालों में सोने से बालों में फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या पैदा हो सकती है इसलिए बालों को सुखाकर सोना सुखद माना जाता है।

प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?
महकती सांसों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दूर होगा दांतों का भद्दापन
सलाद खाने से होते हैं जबरदस्त फायदे, आज से ही आजमा कर देखें
‘तनाव में आ सकते हैं कोरोना के बारे में सोच कर
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत ’31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्रालय आज जारी कर सकता है Unlock 5.0 की Guidelines, सिनेमा हॉल और पर्यटक स्थलों को छूट मिलने की संभावना गृह मंत्रालय आज जारी कर सकता है Unlock 5.0 की Guidelines, सिनेमा हॉल और पर्यटक स्थलों को छूट मिलने की संभावना
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करना असंभव, 30 सितंबर को अगली सुनवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?