ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन एफआईआर पर नंबर देख ठगी का प्रयास, पीड़ित पहुंचा थाने… साईबर फ्रॉड का यह है नया तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedJashpur

ऑनलाइन एफआईआर पर नंबर देख ठगी का प्रयास, पीड़ित पहुंचा थाने… साईबर फ्रॉड का यह है नया तरीका

By Mohan Rao
Published: April 2, 2024
Share
SHARE

जशपुर। साइबर ठगी के रोज नए नए मामले सामने आ रहे हैं। ठगी करने वाले कई तरीकों से भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। अब तक कई ऐसे मामले में आए जिसमें अलग अलग तरीके से ठगी की गई। जैसे जैसे लोग सजग हो रहे हैं वैसे वैसे ठगी का तरीका भी बदलने लगा है। साइबर ठगों ने अब ठगी के लिए पुलिस के एफआईआर की मदद लेना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें प्रार्थी की सूझबूझ के कारण वह ठगी से बच गया।

दरअसल 1 अप्रैल 2024 को तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा के पास ओड़िशा की ओर से आ रहे मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 14 एमएल 3497 को ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 6141 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार बिहाबाल पतराटोली निवासी रत्थू राम की मृत्यू हो गई थी। इस मामले में उसके भाई संदीप राम रिपोर्ट थाना तपकरा में दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है। इस बीच इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के संदीप राम के साथ ठगी का प्रयास हुआ।

थाना प्रभारी के नाम पर वसूली का प्रयास
इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर एफआईआर की कापी मौजूद रहती है। उसमें प्रार्थी का नंबर भी अंकित होता है। इस एफआईआर में नंबर देखकर अज्ञात ने संदीप राम को फोन किया और कहा कि वह तपकरा थाना प्रभारी बोल रहा है कि उसके भाई के एक्सीडेंट के प्रकरण में क्लेम की राशि 5 से 6 लाख रुपए जल्द दिला देगा। इसके लिए 20 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से देने कहा। यही कथित थाना प्रभारी ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक ड्राइवर को लाने टीम भेजने के नाम पर भी 10 हजार रुपए देने कहा। इसके लिए प्रार्थी के मोबाइल पर फोन पे का क्यूआर कोड भी भेजा।

शक हुआ तो पहुंचा थाने
सीधे थाना प्रभारी द्वारा इस प्रकार फोन करना और स्टाफ भेजने के नाम पर 10 हजार रुपए की डिमांड करने पर प्राथी संदीप राम को संदेह हुआ। संदेह होने पर उसने तपकरा थाने पहुंचकर वास्तविक थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने प्रार्थी को ऐसा कोई कॉल थाने से नहीं करने की बात कही और ऐसे कॉल से सावधान रहने कहा। संदीप राम अपनी सूझबूझ ने उसे ठगी से बचा लिया।

एसपी शशिमोहन सिंह ने की अपील
इधर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रथम सूचना पत्र ऑनलाइन होने के कारण एवं मोबाईल नंबर एफआईआर में अंकित होता है। इसके कारण ठगी करने वाले गिरोह इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रार्थी एवं अन्य किसी को इस प्रकार से फोनकॉल आते हैं तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सके। एसपी सिंह ने बताया कि जिस नंबर से प्रार्थी को प्रार्थी संदीप राम को फोन आया था उसकी जांच सायबर सेल यूनिट द्वारा की जा रही है।

आईपीएस जीपी सिंह होंगे बहाल, CAT ने दिया आदेश…. राजद्रोह-भ्रष्टाचार मामले में कर दिया गया था रिटायर
भानुप्रतापपुर उपचुनाव का सहप्रभारी एनएसयुआई नेता ने छात्रा से किया रेप… शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार
गोदड़ीवाला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल
जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा… किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार
Accident : बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत… पहियों के नीचे 50 मीटर तक घीटती रही महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
Next Article सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के लंबित मामलों को लेकर आईजी गर्ग की बैठक, अफसरों को दिए यह निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?