ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवजात शिशु किस उम्र में पहली बार शुरू करते हैं हंसना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

नवजात शिशु किस उम्र में पहली बार शुरू करते हैं हंसना

By @dmin
Published: August 13, 2020
Share
SHARE

नवजात शिशु को हंसता देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आपने भी कई बार नोटिस किया होगा कि शिशु नींद में भी मुस्कुराते हैं। जब बच्चे अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर आपकी ओर देखते हैं तो ऐसा लगता है कि शरीर की सारी थकान ही उतर गई हो।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिशु कब हंसना शुरू करते हैं और आप अपने बच्चे को कैसे हंसा सकते हैं।

Contents
  • पहली बार कब हंसते हैं शिशु
  • क्यों हंसते हैं शिशु
  • शिशु हंसना शुरू न करे तो
  • शिशु को हंसाने के तरीके

पहली बार कब हंसते हैं शिशु

अगर आपके बच्चे ने घुर्राने जैसी आवाज निकालनी शुरू कर दी है तो समझ जाएं कि जल्द ही वो हंसना भी शुरू करने वाला है। 3 से 4 महीने का होने पर शिशु पहली बार हंसता है। पहली बार शिशु के हंसने पर आप जरूर उसे ध्यान से देखेंगें लेकिन इसके बाद वो जब भी हंसेगा आपके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

क्यों हंसते हैं शिशु

किसी जानी-पहचानी चीज या चेहरे को देखकर बच्चा पहली बार हंसता है। शिशुओं को हंसी आती है क्योंकि उन्हें पहली बार ऐसा करने से किक मिलती है। जब शिशु की हंसी देखकर आप भी हंसने लगते हैं तो बच्चे को भी आपकी हंसी अच्छी लगती है और फिर उसका बार-बार ऐसा करने का मन लगता है।
शिशु 6 से 9 महीने का होने पर रात को सोते समय भी हंसते या खिसियाने लगते हैं। अगली बार जब आप बच्चे को पालने में लिटाएं तो उसकी मुस्कान को देखकर चौंके ना।

शिशु हंसना शुरू न करे तो

आमतौर पर बच्चे तीन से चार महीने का होने पर हंसना शुरू कर देते हैं। यदि चार महीने का होने बाद पाचंवे महीने में भी शिशु ने हंसना शुरू नहीं किया है तो ये चिंता का विषय हो सकता है।
इसमें शिशु का विकास भी महत्व रखता है। यदि बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से बाकी चीजों में सही विकास कर रहा है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर बच्चे का विकास कई मामलों में धीमा है तो एक बार पीडियाट्रिशियन (बाल रोग चिकित्सक) को जरूर दिखाएं।

शिशु को हंसाने के तरीके

बच्चे को हंसाने के कई तरीके हैं और इसका सबसे आसान तरीका है फनी फेस बनाना। शिशु के पेट पर गुदगुदी करना, उनके साथ खेलना और गोद में उठाकर नाचना भी बच्चे को हंसा सकता है।
शिशु को हंसते हुए देखने पर नरम आवाज में बात करें, आपकी बातों को सुनकर भी बच्चे के चेहरे पर हंसी आ जाती है। जब भी आप शिशु को हंसाने की कोशिश कर रहे हों, उस समय इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे का पेट भरा हुआ होना चाहिए और वो थका हुआ न हो। थकान या भूख लगने पर बच्चे फनी चेहरा देखकर भी नहीं हंसते हैं। वहीं अगर पेट भरा हुआ होगा और बच्चा अच्छे मूड में होगा तो वो खुद भी हंसेगा और आपको भी हंसाएगा।
हर बच्चे को कोई नई चीज सीखने या करने में अलग-अलग समय लगता है। ऐसे में अगर शिशु देर से हंसना शुरू करता है तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपने बच्चे के साथ खूब खेलें और उसे खुश एवं स्वस्थ रखें।

ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
सिगरेट के सेवन से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करता है टमाटर
क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट सुरक्षित है? जानिए फायदे और नुकसान…
दोस्त बना सकते हैं डिमेंशिया के मरीजों की जिंदगी अनुकूल
इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी पीएम का एलान: आयकर प्रणाली में हुआ बड़ा सुधार…… करदाताओं को मिले तीन बड़े अधिकार
Next Article Police raid late night at Indian Pride Resort in Baghera, प्रतिकात्मक फोटो ब्रेकिंग न्यूज: बघेरा स्थित इंडियन प्राइड रिसॉर्ट में देर रात पुलिस का छापा, हुक्का का कस लेते पकड़ाए युवक युवतियां…… बड़ी मात्रा में हुक्का सेट व मादक पदार्थ बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?