ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीएलओ व नव मतदाताओं का हुआ सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीएलओ व नव मतदाताओं का हुआ सम्मान

By Mohan Rao
Published: January 25, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान नवीन मतदाताओं द्वारा अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य देश में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है, इसलिए जागरूक होकर ऐसे प्रतिनिधियों का चयन करें जो देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है तथा पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा रहा है। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फार्म-6 के माध्यम से ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी बीएलओ को बधाई दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने एसआईआर 2026 के दौरान शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ की सराहना की। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2026) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 18 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित तीन-तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन से निर्मला बघेल, चमेली साहू एवं नेपाल यादव; 63 दुर्ग ग्रामीण से सुनीता चन्द्राकर, हिमानी देवांगन एवं जयन्ती; 64 दुर्ग शहर से मधु नामदेव, योगिता कनौजे एवं सरिता साहू; 65 भिलाई नगर से खिलेश दास, सरस्वती साहू एवं यशोदा साहू; 66 वैशाली नगर से अनुज श्रीवास्तव, भागवती निर्मलकर एवं अंजना शर्मा तथा 67 अहिवारा से संतोषी साहू, सुशीला वर्मा एवं योगमाया वर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम हितेश पिस्दा व उत्तम ध्रुव सहित स्कूल, कॉलेज, एनसीसी, स्काउट-गाइड के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 10 माह की जेल के बाद कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अच्छे आचरण के लिए दो माह पहले मिली रिहाई
सड़क किनारे लहलहाएगी हरियाली: प्रदेश की 205 किलोमीटर लंबाई में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का रोपण प्रगति पर
बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
Railway Breaking : टीटलागढ़-लाखोली के बीच ब्रिज निर्माण, इस रूट पर रेलवे ने रद्द की यह ट्रेनें
रायगढ़ लोकसभा : विष्णु के गढ़ में जीत को तरसती कांग्रेस, साय ने 96 में रचा जीत का चक्रव्यूह, कांग्रेस आज तक भेद नहीं पाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
Next Article राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?