ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महज 25 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

महज 25 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर…

By Sonu Sahu
Published: November 5, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक सफलता हासिल करती जा रही हैं। इसी के साथ जाह्नवी बेशुमार दौलत भी कमा रही हैं। हाल ही में इसका एक सबूत तब देखने को मिला जब एक्ट्रेस ने मुंबई के रिहायशी इलाके में अपने लिए एक आलीशान डुप्लेक्स खरीदा। जाह्नवी का यह नया घर बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है।

मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो जाह्नवी ने यह डुप्लेक्स 12 अक्तूबर को खरीदा था। यह नया ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट फस्र्ट और सेकंड फ्लोर पर मौजूद है, जो कि 8,669 स्क्वायर फीट बड़ा है और इसकी कुल कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जाह्नवी ने इसके लिए 3.90 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस दी है। इस घर के साथ उन्हें पांच कार पार्किंग एरिया, एक स्विमिंग पूल और खुला गार्डन भी है। हालांकि जाह्नवी के पिता बोनी कपूर और खुद जाह्नवी कपूर ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। घर के बारे में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये जानकारी साझा की है।

बता दें कि जाह्नवी ने इस साल के जुलाई महीने में जुहू स्थित अपना पुराना घर एक्टर राजकुमार राव को बेचा था। 3456 स्क्वायर फीट में फैले इस घर को अभिनेता ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा था। तभी से इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि जाह्नवी अपने लिए एक नया घर ले सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो जाह्नवी कपूर के पास इस समय कई फिल्में हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास ‘मिस्टर एंड मिसेस माही और ‘बवाल है। ‘बवाल फिल्म में जाह्नवी कपूर, वरुण धवन संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Bhilai Breaking : चौहान हाउसिंग की पार्किंग में रखी गाड़ियां खाक, चार गाड़ियों को फूंककर भागे बदमाश
वैशाली नगर की दो बालिकाओं का भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन में हुआ चयन
दिनभर सोशल मीडिया में छाया रहा बेस्ट सीएम भूपेश बघेल…. मुख्यमंत्री बघेल को सर्वे में सर्वश्रेष्ठ बताए जाने पर नागरिकों में उत्साह
सुशासन की गूंज: कचना महा-शिविर में उमड़ा 17 गांवों का हुजूम
​​​​​​​मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा, सड़क पर लेटकर करता रहा ड्रामा… जानिए आखिर क्या है माजरा
Next Article मुंह के बल गिरी महिला विधायक, भीड़ ने किया हूटिंग तो माइक लेकर सरेआम लगी गरियाने, बोलीं परदेशियों के चाटते थे तलबे मुंह के बल गिरी महिला विधायक, भीड़ ने किया हूटिंग तो माइक लेकर सरेआम लगी गरियाने, बोलीं परदेशियों के चाटते थे तलवे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?