ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, ‘वार’ रूम में हो रही भाजपा को मात देने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, ‘वार’ रूम में हो रही भाजपा को मात देने की तैयारी

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस के वार रूम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने की तैयारी जारी है। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देने की हरसंभव कोशिश कर रही है। चुनावी लड़ाई मजबूती से लड़ी जाए, इसके लिए वार रूम भी तैयार किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ज्यादातर इमारतों पर अलग-अलग राज्यों के वार रूम, कांग्रेस मीडिया सेल, कांग्रेस आईटी सेल और चुनावी बैठकों के लिए व्यवस्था की गई है।  
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शामिल एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के वार रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर तैयारियां जारी हैं। इस कार्यालय में दो कॉन्फ्रेंस रूम, कुछ केबिन, एक कैन्टीन और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के लिए एक विभाग में रणनीति बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजधानी पांच से अधिक जगहों पर इसी तरह के वार रूम में काम जारी है, लेकिन सबसे अधिक चुनावी गतिविधियां 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर सबसे अधिक हैं। आधिकारिक तौर पर यह कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य की संपत्ति है, लेकिन इस पार्टी के चुनाव संबंधी रणनीति बनाने के लिए सबसे सुरक्षित कार्यालय बना लिया गया है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कभी नहीं आईं हैं। राहुल गांधी अक्सर महत्वपूर्ण बैठकों के लिए यहां आते रहते हैं।

गिने-चुने लोगों को ही मिलता है यहां प्रवेश
15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं, सचिव को छोड़कर पहले से अनुमति लिए बिना कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। यदि आपका नाम पहले से प्रवेश गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड के पास नहीं हैं, तो आप कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा इतनी जबरदस्त है कि कुछ शीर्ष नेताओं को छोड़कर बाकी नेता पर्याप्त पार्किंग होने के बाद भी अपनी कारों को अंदर नहीं ले जा सकते हैं।

मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं
जम्मू-कश्मीर: ड्रोन की निगरानी में रहेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग…. संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त नाकेबंदी
125 विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे जनजातीय नायकों के योगदान पर कार्यक्रम, बस्तर से हुई शुरुवात
एक्शन मोड में चुनाव आयोग: शुरू की उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी, कहा- जल्द घोषित होगा कार्यक्रम
लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा राममंदिर निधि समर्पण अभियान संपन्न, 2100 करोड़ मिले
Next Article युवा जीव कल्याण संस्था परिवार ने गौ ग्रास रथ का किया लोकार्पण…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?