ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अस्पताल का बिल नहीं भर पाए तो शव देने से किया इनकार, गाड़ी भी रख ली गिरवी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अस्पताल का बिल नहीं भर पाए तो शव देने से किया इनकार, गाड़ी भी रख ली गिरवी

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
SHARE

वलसाड (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर से देश के कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। इन राज्यों में गुजरात भी शामिल है, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों के बुरे हाल साफ नजर आ रहे हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि कई अस्पताल कोविड मरीजों और शवों से भरे हुए हैं। इस बेहद खराब दौर में कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं। दरअसल, वलसाड के एक अस्पताल में निर्ममता का ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। दरअसल, यहां बिल नहीं चुका पाने की वजह से अस्पताल ने परिजनों को कोविड मरीज का शव नहीं सौंपा। 

यह है पूरा मामला
वलसाड स्थित एक अस्पताल में अपने मरीज का इलाज करा रहे लोगों का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों ने शव देने से इनकार कर दिया। अस्पताल ने शव देने से पहले पूरा बिल भरने को कहा। जब परिजनों ने अपनी मजबूरी बताई तो अस्पताल प्रशासन ने उनकी गाड़ी गिरवी रख ली। 

13 अप्रैल को हुई मौत
बताया जा रहा है कि पीडि़त में कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें वापी के 21 सेंचुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां मरीज का इलाज हुआ, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मृतक के परिवार के पास सिर्फ गाड़ी थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने उसे गिरवी रखने के बाद ही शव सौंपा। 

पुलिस से की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, पीडि़त परिवार ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो परिजनों को गाड़ी वापस दिला दी। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान कोविड मरीज की मौत हो गई थी। अस्पताल ने गारंटी के तौर पर परिजनों की गाड़ी रख ली थी। जब बिल का भुगतान हो गया तो गाड़ी लौटा दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…
सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवा बनी वरदान… इस धन्वंतरी मेडिकल दवा दुकान में पहुंचे 95 हजार लोग, बना रिकार्ड
मत्युभोज का खाना खाकर बीमार हुए 49 लोग, दो की स्थिति गंभीर, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
सीएम भूपेश का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार
प्रदेश में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन: उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल की पहल पर राज्य को मिले 8800 रेमडेसीवीर इंजेक्शन… किया जा रहा अस्पतालों को वितरण
Next Article अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी कोरोना से जंग में आगे आए मुकेश अंबानी, अस्पतालों के लिए रिफाइनरी से मुफ्त भिजवा रहे ऑक्सीजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?