ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशा मुक्ति पर बोले एएसपी ग्रामीण विवेक शुक्ला, नशा अपराध के लिए प्रेरित करता है अपनों से दूर करता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नशा मुक्ति पर बोले एएसपी ग्रामीण विवेक शुक्ला, नशा अपराध के लिए प्रेरित करता है अपनों से दूर करता है

By @dmin
Published: August 17, 2021
Share
ASP villager Vivek Shukla said on drug addiction, intoxication motivates crime
ASP villager Vivek Shukla said on drug addiction, intoxication motivates crime
SHARE

दुर्ग। एडीशनल एसपी विवेक शुक्ला ने जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत लोगों को नशे की बुराइयों से दूर करने एवं इसके खतरों के प्रति आगाह करने का काम किया था। अंबिकापुर में उनकी पदस्थापना तथा दुर्ग जिले से विदाई के अवसर पर ऐसे नशे के लत वाले लोगों के लिए पुनर्वास संस्था चलाने वाली कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन ने एएसपी शुक्ला को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर शुक्ला ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मैंने देखा कि अधिकतर अपराध नशे के दौरान होते हैं क्योंकि नशे से अंजाम को सोचने-समझने की क्षमता घट जाती है। नशे की वजह से गंभीर कृत्य होते हैं। नशा करने वाला अपने परिवारवालों को अपना दुश्मन समझने लगता है जबकि परिवार वाले उसके सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्ग में पदस्थापना के बाद एक ऐसा ही परिवार अपनी समस्या लेकर उनके पास आया। परिवार वालों ने बताया कि लड़का ड्रग्स लेता है और हम सबकी जिंदगी नरक हो गई है। उनके माता-पिता को पुनर्वास केंद्र का सुझाव दिया गया। उन्होंने पुनर्वास केंद्र अपने बेटे को भेजा। अब वो पूरी तरह नशे से मुक्त हो चुका है। बेहतर कार्य कर रहा है पहले अपने माता-पिता पर निर्भर था। अब उसके माता-पिता उसके ऊपर निर्भर हैं। यह बड़ा बदलाव उसके जीवन में नशा छोडऩे की वजह से आया।

एएसपर शुक्ला ने इस मौके पर अपने ट्रेनिंग के अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि जंगलवार स्कूल की ट्रेनिंग बहुत कठिन होती है। कुछ टास्क ऐसे होते हैं जिन्हें कर पाना असंभव साल लगता है। वहां शिक्षक मानव शरीर की असीम संभावनाओं के बारे में बताते हैं और फिर प्रशिक्षु कठिन से कठिन टास्क भी पूरा कर लेते हैं। इस मौके पर कल्याणी संस्था के डायरेक्टर श्री अजय देशमुख ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि नशा केवल उसे बर्बाद नहीं करता, जो उसका आदी हो। नशा पूरे परिवार को बर्बाद करता है। आस-पड़ोस के माहौल को अशांत कर देता है। संस्था की कोशिश होती है कि पुनर्वास केंद्र में प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से और लोगों को व्यस्त रखकर पूरी तरह स्वस्थ कर घर भेजा जा सके। इसके सुखद परिणाम आ रहे हैं।

कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को दोनों डोज लगे
सड़क पर बिखरी लाशें, ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
कोरोना ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में सामने आए 22 मामले
सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आया नक्सली, सर्चिंग के दौरान मिली सफलता…. विस्फोटक सामग्री बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Devendra Yadav met the public: Inspected the development works जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव: विकास कार्यों का किया निरीक्षण… समस्याओं का किया तत्काल निदान
Next Article On surprise inspection the secretary in charge reached Khurmudi school औचक निरीक्षण पर खुड़मुड़ी स्कूल पहुंचे प्रभारी सचिव… बच्चों से पूछा कैसी चल रही पढ़ाई… जाने क्या मिला जवाब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?