ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Asia Cup: 21 को चुनी जाएगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम! चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

Asia Cup: 21 को चुनी जाएगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम! चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा

By Om Prakash Verma
Published: August 19, 2023
Share
Asia Cup: 21 को चुनी जाएगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम! चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा
Asia Cup: 21 को चुनी जाएगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम! चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष सीनियर चयन समिति की बैठक दिल्ली में सोमवार (21 अगस्त) को होगी। अपने प्रमुख खिलाडिय़ों की चोट की चिंताओं के बीच भारत की टीम ने अभी तक एशिया कप और विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने तो विश्व कप के लिए अस्थायी टीम भी घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा भी भाग लेंगे। टीम चयन में देरी का मुख्य कारण खिलाडिय़ों की उपलब्धता है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। उनमें से कुछ खिलाड़ी धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत 15 खिलाडिय़ों का चयन करता है या कुछ ज्यादा खिलाडिय़ों को चुनता है।

राहुल कर सकते हैं वापसी
भारत के तीन प्रमुख खिलाड़ी जसप्रित बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को चोटें लगीं जिसके कारण उन्हें एक्शन से बाहर रहना पड़ा। राहुल ने हाल ही में बल्लेबाजी शुरू की है और वह वापसी के लिए तैयार है। अब देखना है कि टीम में उनका चयन होता है या नहीं। श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अभी भी संशय बरकरार है। अय्यर ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया है, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट नहीं माना जा रहा।

बुमराह ने आयरलैंड में की वापसी
बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अपनी वापसी की है। वह सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बुमराह ने पहले शानदार गेंदबाजी और दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने अपनी फिटनेस का प्रमाण दे दिया है।

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से
बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

कोरबा में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
शहर की दो सड़कों के लिए 10.29 करोड़ स्वीकृत, विधायक वोरा ने कहा- पांच बिल्डिंग एवं धमधा मार्ग का होगा उन्नयन
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: 25 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल… 15 अगस्त के बाद बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर भी विचार
विधायक महापौर की मौजूदगी में कलेक्टर ने सभी विभागों की ली बैठक
CG Accident : कार की ठोकर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टेंट लगाकर किया चक्काजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये
Next Article आयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?