ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान

By @dmin
Published: February 14, 2021
Share
पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान
पुलवामा हमले की बरसी पर सेना ने जारी किया वीडियो, शाह बोले- देश कभी नहीं भूलेगा जवानों का बलिदान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दो साल पहले 2019 में आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में देश ने अपने 40 सीआरपीएफ जवानों को खो दिया था। ऐसे में भारतीय सेना ने इन शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। चिनार कॉर्प्स के ट्विटर हैंडल से जारी यह वीडियो बेहद भावुक करने वाला है।

Pulwama Attack ||
India Remembers || 🙏🏻#PulwamaTerrorAttack #Kashmirrejectsterrorism @adgpi @NorthernComd_IA @SWComd_IA pic.twitter.com/obIcfDk1dl

— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) February 14, 2021

वीडियो में बताया गया है कि सीआरपीएफ की बसों को टारगेट करने वाला आत्मघाती आतंकवादी आदिल अहमद डार था। इसकी उम्र केवल 20 वर्ष थी। उसने अपने ही घर से महज 10 किलोमीटर की दूर पर ही हाइवे पर सीआरपीएफ पर हमला बोला था। यहां 40 जवान शहीद हुए थे जबकि 70 घायल हुए थे।
वीडियो में दिखाया गया कि इस हमले के चलते भारत ने पाकिस्तान से ”Most Favoured Nation’ का दर्जा वापस ले लिया, उसके साथ व्यापार बंद कर दिए और कूटनीतिक मोर्च पर उसकी घेरेबंदी की जाने लगी। करीब 18 ताबूत ऐसे थे जिन्हें लगभग खाली ही उनके परिवारों को सौंपा गया था। वहीं अंत में दो शेयर लिखे गए- 1. बिठाकर पास बच्चों को जो कल किस्से सुनाता था, उसे किस्सा बनाने को, क्या जायज ये धमाका था? 2. पहुंचा घर जो उसके था वो ताबूत था खाली, उठा जो उसकी चौखट से बहुत भारी जनाजा था। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना चलाया गया वो ‘केसरी फिल्म के देश भक्ति गीत है।

गृह मंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा

भारत ने लिया था बदला
बता दें कि पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया और दर्जनों आतंकवादियों को ठिकाने लगा दिया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संस्था FATF पाकिस्तान पर आतंकी फंडिंग को लेकर लगातार शिकंजा कस रहा है।

राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना, रांची में खेली जाएगी प्रतियोगिता
कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग से एक की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन, अंतिम चरण में निर्माण कार्य, निर्धारित समय पर होगा लोकार्पण
मिशन मून: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
Next Article पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस ने बंगलूरू से 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता को पकड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?