ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई के इस फैसले पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अर्जुन की जमकर आलोचना की थी। कुछ लोगों ने तो नेपोटिज्म तक की बात कही। उनका मानना है कि उनका चयन इस वजह से किया गया, क्योंकि वो सचिन के बेटे हैं। इस पूरे मुद्दे पर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन का मानना है कि खेलों में किसी खिलाड़ी को उसकी पृष्ठभूमि नहीं बल्कि मैदान पर प्रदर्शन पहचान दिलाता है।
सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक तेंदुलकर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद 2013 में संन्यास ले लिया था। तेंदुलकर ने कहा कि जब भी हम ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते हैं तो वास्तव में यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आए हैं। आप देश के किस हिस्से से आए हैं और आपका किससे क्या संबंध है। यहां सभी के लिए समान स्थिति होती है। उन्होंने ‘अनएकेडमी’ का ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद कहा कि खेल में मैदान पर आपके प्रदर्शन के अलावा किसी अन्य चीज को मान्यता नहीं मिलती है।
तेंदुलकर ने कहा कि खेल नई पहल से लोगों को एकजुट करता है। उन्होंने कहा कि आप एक व्यक्ति के रूप में वहां हैं। ऐसा व्यक्ति जो टीम में योगदान देना चाहता है। हम यही तो करना चाहते हैं, अपने अनुभवों को साझा करना। विभिन्न स्कूलों और बोर्ड का हिस्सा होने के नाते मैं अलग-अलग तरह के प्रशिक्षकों से मिलता हूं। मैं स्वयं बहुत कुछ सीखता हूं और ये वे अनुभव हैं जिन्हें मैं शेयर करना चाहता हूं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की सलाह दी।
तेंदुलकर ने कहा कि अपने सपनों का पीछा करते रहें, सपने सच होते हैं। कई बार हमें लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता लेकिन ऐसा कभी नहीं होता, इसलिए अतिरिक्त प्रयास करें और आप अपने लक्ष्य हासिल कर लोगे। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया जो कि प्रोफेसर थे। तेंदुलकर ने कहा कि जब हम पहुंच के बारे में बात करते हैं तो मुझे अपने पिताजी याद आते हैं जो प्रोफेसर थे और मुंबई के एक छोर से दूसरे छोर तक यात्रा करते थे और वह लगातार अपने विद्यार्थियों को पढ़ाने में व्यस्त रहे।

विशाखापट्नम की जगह रायगढ़ा में समाप्त व शुरू होगी वंदेभारत, विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर रद्द
CG Politics: 11 सीटों पर पड़ेगी बस्तर की छाप! आज थमेगा चुनावी शोर, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी है मैदान में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
1 से 15 अप्रैल तक “फाइट द बाइट” कॉलोनी एसोसिएशन कॉम्पिटिशन का आयोजन
खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम
चुनाव के दौरान रायपुर के इन विधानसभा क्षेत्रों में दिखेगा अलग ही नजारा, राज्य चुनाव आयोग की है यह तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jamul Police's big success… had been burglarized in 17 houses in the Jamul जामुल पुलिस की बड़ी सफलता… तीन साल से छिपकर जामुल क्षेत्र में 17 घरों में कर चुका था सेंधमारी… अब आया पुलिस गिरफ्त में…. 10 लाख का मशरुका बरामद
Next Article श्रीकंचनपथ 132 # 23 february 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?