दुर्ग। उत्तराखंड में विगत 19 एवं 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिले के ग्राम विनायकपुर के स्कूली बच्चों ने रोप स्किपिंग खेल में प्रतिभागी बन स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल कर गांव के साथ-साथ प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। जिसमें बच्चों द्वारा विगत 5-6 वर्षों की भांति ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धियां हासिल की। उक्त रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग विधाओं में पदक प्राप्त किए।
पदक प्राप्त करने वालों में रवि निर्मलकर ने स्वर्ण व रजत , हेमेंद्र चंद्राकर ने स्वर्ण पदक, गगन देशमुख ने स्वर्ण पदक, तुषार यादव ने रजत व कांस्य पदक, आकाश ठाकुर ने रजत पदक, तुशाल साहू ने रजत पदक, विवेक देवांगन ने रजत पदक व समीर मार्कण्डेय ने कांस्य पदक हासिल किये।

वहीं खेल प्रशिक्षक यीतेश साहू ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों द्वारा आवश्यक संसाधनों के अभाव में विभिन्न खेल विधाओं में उम्मीद से बढ़कर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते इनके खेलों के प्रदर्शन पर कभी कोई नहीं रही है, और समस्त ग्रामवासियों का सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

वहीं पदक विजेताओं को यीतेश साहू (खेल प्रशिक्षक), हिमांशी मानिकपुरी एवं पूर्व पदक विजेताओं का विशेष मार्गदर्शन रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त पदक विजेताओं का सम्मान भी किया जायेगा। जिससे भविष्य में अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके। बच्चों द्वारा हासिल उपलब्धि पर मनीष चन्द्राकर-जप सदस्य, ललिता भूषण गजपाल-सरपंच, सात्त्यिकि देवांगन-उपसरपंच बी.के.गंगराल-प्राचार्य, संध्या शिवरामवार-प्रधानपाठक माध्यमिक शाला, भारती देशमुख-प्रधानपाठक प्राथमिक शाला, भूषण गजपाल-सरपंच प्रतिनिधि, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी विनायकपुर द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।