भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब कोरोन संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश भर से केवल 27 नए मरीजों की पहचान हुई। खासबात यह रही कि इस दौरान प्रदेश के 15 जिलों से संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला। जिन जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए वहां की अधिकतम संख्या 3 रही।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 60 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें अस्पताल से 8 और होम आइसोलेशन से 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 4 हजार 144 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई जिसमें से 9 लाख 89 हजार 728 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक मरीज की जान गई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 13 हजार 553 तक पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 863 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।




