भिलाई। जिले में अब बैंकों के कामकाज का समय भी बदल गया है। लॉकडाउन को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने आदेश जारी कर दिया है। अब सभी शासकीय व अर्धशासकीय बैंक केवल दोपहर 3 बजे तक ही खुली रहेंगी। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यानि आज से ही बैंकों का समय बदल जाएगा।
बता दें कि बढ़ते कोरोना प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले सके सभी नगरीय निकायों और कंटेनमेंट जोन में शामिल पंचायतों में सख्त लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। यह लॉकडाउन 29 जुलाई तक प्रभावी किया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की भी समयसीमा तय की गई है। वहीं बैंकों में भी लोगों की भीड़ लग रही है। प्रसार के खतरे को देखते हुए बैंकों का समय बदलकर दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। यह आदेश 24 जुलाई से प्रभावी रहेगा।
