ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
Share
Notification Show More
Latest News
ओसाका (जापान) में एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
ओसाका (जापान) में एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
August 24, 2025
बस्तर के होनहार अविनाश से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई चर्चा
बस्तर के होनहार अविनाश से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई चर्चा
August 24, 2025
सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े - राज्यपाल डेका
सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े – राज्यपाल डेका
August 24, 2025
नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
August 24, 2025
स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न
स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न
August 24, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEntertainmentRaipur

नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव

By Chiman Lal Deshmukh Published August 24, 2025
Share
नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री साव
SHARE

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूमपंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भइयाÓ के नेवता पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने माताओं-बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उपस्थित माताओं-बहनों को तीजा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति के मान, सम्मान और दृढ़ निश्चय का महत्वपूर्ण पर्व है। निर्जला व्रत रखकर अपने पति-परिवार की सुरक्षा और समृद्धि की कामना करने वाली सभी माताओं-बहनों को उन्होंने सरकार की ओर से शुभकामनाएँ दीं। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेवता पर माताओं-बहनों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति स्वयं इस पर्व के महत्व को सिद्ध करती है।

उन्होंने कहा कि तीजा के आते ही माताओं-बहनों के मन में प्रसन्नता छा जाती है। भाई-भतीजा के तीजा लिवाने आने की प्रतीक्षा रहती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि मिल रही है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और घर-परिवार को संचालित करने में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे भी ऐसी योजनाएँ लाती रहेगी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी तीजा-पोरा पर्व की बधाई दी और कहा कि यह अवसर सभी तीजहारिन बहनों के लिए बहुत विशेष है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए खुशी, एकजुटता और आत्मीयता का प्रतीक है।
निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि तीजा धार्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक सामंजस्य का पर्व है। माता-बहनें परिवार को जोड़कर स्वर्ग समान बनाए रखने का कार्य करती हैं। सुहागन महिलाएँ निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। सावन में खेत-खलिहान हरे-भरे हो जाते हैं, जिनमें गाय-बैलों की अथक मेहनत का योगदान होता है। इसी मेहनत से हमारे धान के कोठार भरते हैं। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद श्रीमती सरोज पांडेय ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

महिला सम्मेलन में महतारियों का उत्साह, तीजहारिन बहनों ने लगवाई मेंहदी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाई के रूप में दिए गए नेवता पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा तिहार में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने भाग लिया। यहाँ लगाए गए स्टॉल गुलजार रहे। महिलाओं ने मेंहदी लगवाई, रंग-बिरंगी चूडिय़ाँ पहनीं, आलता लगाया और सजधज कर सावन के झूले का आनंद लिया। महतारियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पंडवानी गायिका श्रीमती उषा बारले ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। पूरे सभागार को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया गया था। यहाँ मेहंदी, चूडिय़ाँ, आलता के स्टॉल और ग्रामीण परिवेश को जीवंत करते हुए तीजा-पोरा की तैयारियाँ प्रदर्शित की गईं।

ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक चिन्हारी आभूषणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें तोड़ा, पैरी पैजन, लच्छा, साँटी, झांझ, बिछिया, बिछुआ, चुटकी, ऐंठी, गोल, कंगन या कड़ा टरकउव्वा, कंगन या कड़ा (चोटी की तरह गुँथा हुआ), पटा, ककनी-हर्रया, तरकी, छुमका, ढार, खिनवा, लुरकी, धतुरिया, फुल्ली, नथ, रुपियामाला, तिलरी, कटवा, सूता, करधन, बजुबंद, खग्गा, फुंदरा और झबली जैसे पारंपरिक आभूषणों के साथ कृषि उपकरण और वाद्ययंत्र भी प्रदर्शित किए गए।

महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा तिहार की शुरुआत विधि-विधान से शिव-पार्वती और नंदी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण तालियों की गडग़ड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। इन खेलों ने न केवल प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ाया, बल्कि पारंपरिक पर्व की आत्मीयता और सामाजिकता को भी जीवंत कर दिया। कई महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है और समाज में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती उषा बारले और लोक गायिका कुमारी आरु साहू को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक सुनील सोनी, इंद्र कुमार साव, अनुज शर्मा, केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेना, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

ओसाका (जापान) में एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

बस्तर के होनहार अविनाश से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई चर्चा

सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े – राज्यपाल डेका

स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न

गगनयान मिशन की तैयारी तेज, इसरो ने किया पहला सफल एयर ड्रॉप टेस्ट, सशस्त्र बलों ने भी की मदद

Chiman Lal Deshmukh August 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न
Next Article सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े - राज्यपाल डेका सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े – राज्यपाल डेका

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #BhilaiKiBeti
#IndianPride
#MadeInIndia
#womenspower
#Inspiration
#successstory
#againstallodds
#struggletosuccess
#breakingbarriersIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Bhilai की इस बेटी ने US की महिला को पछाड़ दिया, 8 साल का संघर्ष फिर बना इतिहास || KP NEWS || Faizan
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

ओसाका (जापान) में एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

ओसाका (जापान) में एक्सपो 2025 के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

August 24, 2025
बस्तर के होनहार अविनाश से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई चर्चा

बस्तर के होनहार अविनाश से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई चर्चा

August 24, 2025
सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े - राज्यपाल डेका

सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े – राज्यपाल डेका

August 24, 2025
स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न

स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न

August 24, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?