कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में शुक्रवार की सुबह बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरा मामला जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। लोगों ने उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा 6 लोग दबे हुए मिले। गंभीर घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे की है। ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था। वह शहडोल से पंडरिया का तरफ आ रहा था।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें जशपुर के 6 और तमिलनाडु के 3 लोग थे। मृतकों में एक मजदूर तमिलनाडु और 2 जशपुर के हैं, बाकी 4 घायल है। घायलों को कवर्धा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस रास्ते से लोगों का आवाजाही काफी कम होती है। इसलिए हादसे की जानकारी देर से मिली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।