भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल को घटी हृयद विदारक घटना से हर कोई आहत है। सगे चाचा ने मासूम से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने तेजी से जांच व आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि एसआईटी जांच जल्द पूरा कर चालान पेश करेगी और आरोपी को सजा दिलाएगी।
बता दें 6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए गई थी। बच्ची शाम तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बच्ची की लाश घर के पास कार में मिली। पीएम में बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के सगे चाचा को गिरफ्तार किया। सगे चाचा ने बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को सिगरेट से दागने व इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात भी सामने आई। इस घटना के बाद दुर्ग में काफी तनाव का माहौल था। मामले में पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अब अपराध की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की सही जांच के लिए टीम बनाई गई है। ये सात सदस्यीय टीम एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में काम करेगी। टीम के सभी अधिकारी तेजी से मामले की जांच करेंगे। मामले साक्ष्य को इकट्ठा कर चार्ज शीट जल्द से जल्द कोर्ट में चालान के रूप में रखेंगे और कोर्ट से मांग करेंगे की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। टीम में निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी छावनी, उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थानां मोहन नगर, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, थाना मोहन नगर, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, रक्षा टीम प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, थाना मोहन नगर आदि शामिल है।

