भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से अकड़ चुका था। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजीव नगर क्षेत्र में नहर में लाश मिलने से सनसनी मच गई। दरअसल मंगलवार दोपहर को एक शख्स पुल से गुजर रहा था तो उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने जामुल पुलिस को सूचना दी तो टीम वहां पहुंची। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ नहर के आसपास लग गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

शव पूरी तरह से अकड़ चुका था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना हो सकता है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। हत्या है या आत्महत्या यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गुमशुदा लोगों की पता साजी कर रही है।
