नईदिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट आज पेश होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन शनिवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर बजट की मंजूरी लेंगी। 9:15 मिनट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2025 का बजट पेश करेंगी। बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद करीब 3 बजे वित्त मंत्री सीतारमण बजट टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। शाम 5-6 बजे के बीच वित्त मंत्री मीडिया से बात करेंगी।

बजट 2025 की संपूर्ण जानकारी मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। वित्त मंत्री के द्वारा 01 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश होने के तुरंत बाद यह आपको उपलब्ध हो जाएगा। बजट की सारी तकनीकी जानकारी एंड्राइड और एपल के सभी स्मार्टफोन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों को बजट को जानने-समझने और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में आसानी रहेगी।