धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दुर्ग, बिलासपुर व कोरबा में भाजपा के चार पार्षद निर्विरोध जीत गए। अब ताजा मामले में धमतरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। इससे भाजपा की राह आसान हो गई है। अब यहां भाजपा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशियों से है।

बता दें कांग्रेस ने विजय गोलछा को प्रत्याशी बनाया था। वो नगर निगम के ठेकेदार हैं और इसकी जानकारी छिपाई थी। उन्होंने हाई मास्क लाईट सप्लाई किया था। जिसका कुछ भुगतान बाकी है। इन्हीं सब तकनीकी खामियों को लेकर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया गया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद शिकायत सही पाई गई और फिर कलेक्टर नम्रता गांधी ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त कर दिया। इसके साथ ही भाजपा के मेयर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा की राह आसान हो गई है।
