भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने देर शाम सरकारी वाहन दुरपयोग करने के मामले में राजस्व उपनिरीक्षक को निलबिंत कर दिया है। विनोद शुक्ला निलंबन अवधि में आयुक्त कार्यालय में सेवाएं देंगे। इसके पहले वे राजस्व विभाग के रोका छेका प्रभारी थे।
बता दें बीते दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें काऊ केचर वाहन में खाद लदा हुआ था। साथ ही निगम के श्रमिक खेत में काम करते नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि राजस्व उप निरीक्षक शुक्ला ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए निगम की गाड़ी से खाद की बोरियों को खेत में लेकर गए। आचार संहिता में फोटो-वीडियो वायरल हुआ। आयुक्त मोनिका वर्मा ने मामले की जांच करवाई जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आयुक्त ने निलंबित कर दिया।
