ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुर्ग जिला सबसे आगे… जानिए अन्य जिलों का हाल
Share
Notification Show More
Latest News
धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम
September 12, 2025
सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक
September 12, 2025
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित
September 12, 2025
पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी
September 12, 2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CG Elections 2023 : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुर्ग जिला सबसे आगे… जानिए अन्य जिलों का हाल

By Mohan Rao Published November 1, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें भी मिल रही है। छत्तीसगढ़ में सी-विजिल ऐप के माध्यम से इन शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दुर्ग जिला सबसे आगे हैं। वहीं दंतेवाड़ा जिले से सबसे कम शिकायतें मिली है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से अब तक राज्य में  प्राप्त कुल 1888 शिकायतों में से 1868  शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। सी-विजिल के माध्यम से दुर्ग जिले में अधिकतम 407 शिकायतें मिली है। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में न्यूनतम 4 शिकायतें मिली जिनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

ऑनलाइन शिकायतों के लिए बना है सी-विजिल ऐप
उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत
विधानसभा निर्वाचन – 2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी- विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। यदि कोई नागरिक राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्राइड व आईओएस दोनो पर उपलब्ध है।

100 मिनिट के भीतर हो रही है कार्रवाई
सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनिट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी। सीविजिल एप का उपयोग करते हुए नागरिक गैर कानूनी प्रचार-प्रसार क्रियाकलापों का पता लगते ही मिनटों के अंदर तथा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय जाए बिना तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं। सीविजिल एक आसान ऐप है जो प्रयोक्ता अनुकूल तथा उपयोग करने में आसान है।  यह एप्लिकेशन सतर्क नागरिक को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा फिल्ड सत्यापन इकाई ( उड़न दस्ते / स्थैतिक निगरानी दलों) से जोड़ती है जिसके द्वारा एक तेज तथा सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई एवं अनुवीक्षण तंत्र तैयार होता है।

You Might Also Like

धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम

सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

Mohan Rao November 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम Gustakhi Maaf: फोन टैपिंग पर मंत्री ने पूछा – ये सियासत है या लानत
Next Article दुर्ग में निगरानी दलों की कार्रवाई : एक दिन में 63 लाख से ज्यादा की नगदी व सामान जब्त

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम

September 12, 2025

सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक

September 12, 2025

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित

September 12, 2025

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?