विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीण अंचल में लोगों का ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा साहू के नेतृत्व में महिलाओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है।
दुर्ग। दुर्गग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीण अंचल में लोगों का ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा साहू के नेतृत्व में महिलाओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है। शुक्रवार को विधायक कार्यालय दुर्ग में ग्राम पंचायत झोला, ग्राम पंचायत अंजोरा ख की महिला समूहों की 30 से अधिक महिलाओं ने विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली से खुश होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू,अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,सदस्य श्रम कल्याण मंडल झुमुक लाल साहू,जनपद सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख,जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, राकेश हिरवानी,जिला कांग्रेस सचिव जामवंत गजपाल , इंद्राणी साहू उपस्थित थे।
इस अवसर मंत्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी को मिठाई खिलाकर सभी का मुहं मीठा कराया गया मंत्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है आप सभी के जुडऩे से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी।

ग्राम झोला से धर्मीन सिन्हा,रीना देशमुख,जीती सिन्हा,मोंगरा देशमुख, शारदा देशमुख, हीरा निषाद, राम बाई साहू, वेदु बाई देशमुख, चांदनी निषाद,रजनी पटेल, गीता निषाद ग्राम अंजोरा से शांति साहू, कमलेश्वरी महार, निर्मला साहू, सविता साहू, ममता सारथी, उषा देशमुख, सोनिया यादव, भुनेश्वरी देशमुख, कमला पटेल, बेबी निषाद, भुनेश्वरी यादव सहित अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
