नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। उनके खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है। अब यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में वकील अरुण भदौरिया ने दर्ज कराया है। इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। उन पर यह केय आरएसएस को कौरव कहने को लेकर दर्ज कराया गया है।
पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी की थी। 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के सदस्य ’21वीं सदी के कौरव’ हैं। राहुल ने कहा था, कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी रखते हैं। भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी के इसी टिप्पणी के कारण उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है।
दो साल की हुई है सजा
बता दें पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘सभी चोरों के सरनेम मोदी ” वाले बयान के खिलाफ मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस मामले को लेकर देशभर में हंगामा बरफा हुआ है। ऐसे में एक और मानहानी के मामले ने राहुल गांधी की परेशानी और बढ़ा दी है।