दुर्ग। रविवार सुबह खरतर गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सुरिस्वर जी एवम आचार्य द्वय तथा साधु साध्वी भगवंतों का मंगल प्रवेश नगर में हुआ। इस मौके पर गाजे बाजे, घोड़े पालकी, रथ, सम्पूर्ण भक्ति भावना के साथ संघ समाज के हजारों लोगों की समृद्ध उपस्थिति में आंनद उत्साह पूर्वक इनका स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख संघ, रायपुर, धमतरी, राजनंदगांव, भिलाई ,बेरला, अहिवारा, राजिम, महासमुंद व अन्य जगह से लोग उपस्थित रहे।
भगवान की प्रतिमा एवम गुरुभगवंतो का प्रवेश भव्य जुलूस के माध्यम से नवकार परिसर से प्रारम्भ हुआ। शहर के प्रमुख मार्ग गंजपारा, पटेल चौक, जवाहर चौक से सदर जैन मंदिर पहुंचा। जुलूस जगह जगह प्रवेश द्वार एवम स्वागत अभिनंदन गवली बनाकर संघ के श्रावक श्राविका द्वारा किया गया। अन्य समाज के भी गुरुभक्तों द्वारा स्वागत वंदन किया गया। समाज के लिये यह आज का दिन विशेष उमंग उत्साह से भरा हुआ था। जगह जगह पर लोग नृत्य संगीत के माध्यम से गुरुभगवंतो की अगवानी की। परमात्मा के दर्शन हेतु श्री आदिनाथ जैन मंदिर आचार्य भगवंत गण एवम समस्त साधु साध्वी भगवंत की निश्रा में उथप्पान के चढ़ावे दिए गए।
