दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को सड़क हादसे में साइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। साइकिल सवार दंपति सेलूद से पाटन लौट रहे थे इस दौरान ते रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उतई पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घटना के संबंध में उतई पुलिस ने बताया कि पतोरा निवासी संतोष ठाकुर (40) अपनी पत्नी यमुना ठाकुर (35) के साथ सेलूद गए हुए थे। शनिवार रात लगभग 10-11 बजे के बीच में सैलूद से उतई की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीए 8467 का चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए साइकिल सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे मौके पर ही यमुना ठाकुर की मौत हो गई। वहीं उसक पति संतोष ठाकुर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया। उतई पुलिस घटना की जांच कर रही है।
