ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
September 12, 2025
गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प
September 12, 2025
Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
September 12, 2025
गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल
September 11, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि

By Om Prakash Verma Published July 9, 2025
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
नरबलि प्रथा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में कभी न कभी रही है. ब्रिटिश काल में भारत सहित कई देशों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया. बावजूद इसके कभी धन प्राप्ति के लिए, कभी अच्छी बारिश तो कभी अच्छी फसल के लिए चोरी छिपे नर बलि होती रही. भले ही अब ये घटनाएं अत्यंत विरल हो चुकी हैं पर नरबलि पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है. बलि से आम तौर पर लोगों के मन में चित्र बनता है वह देव प्रतिमा के सामने तलवार या गंडासे से किसी का सिर काट देने का है. पर बलि देने के और भी तरीके हैं. गुपचुप तांत्रिक तरीके से भी लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की बातें सुनने में आती हैं. हालिया घटना बिहार के पूर्णिया की है. यहां सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें बरामद की गईं. लोगों ने बताया कि पिछले 2 साल में गांव के 6 लोगों की मौत रहस्यमय तरीके से हो गई. गांव वाले इसके लिए बाबूलाल उरांव के परिवार को ही दोषी मानते थे. हत्याकांड से ठीक 3 दिन पहले एक बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूटा और भीड़ ने 5 लोगों को मारपीट कर जिंदा जला दिया. उन्हें शक था कि सिद्धि के लिए उरांव परिवार बलि देता है. इस तरह वह झाड़फूंक के लिए शक्ति इकट्ठा करता है. पिछले कुछ सालों में शक्ति, संतान या संपत्ति के लिए ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं. 17 अगस्त और 26 सितम्बर 2022 को केरल में लॉटरी बेचने वाली दो महिलाएं गायब हो गईं. दोनों एक व्यक्ति के सम्पर्क में थीं जिसने दोनों महिलाओं को भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला से मिलवाया था. पत्थानमत्थिट्टा निवासी इस दंपति ने अमीर बनने की एक तांत्रिक क्रिया के तहत दोनों महिलाओं की बलि दे दी थी. इससे पहले 11 जुलाई 2019 को झारखंड के लातेहार गांव में दो लापता बच्चों की लाश मिली. दोनों के सिर कटे हुए थे. अलग-अलग परिवारों के इन बालकों की बलि के अपराध में सुनील उरांव को गिरफ्तार किया गया. 23 मार्च 2015 को उत्तरी बस्तर के पखांजुर थाना अंतर्गत एक 8 साल का बच्चा लापता हो गया. उसका अपहरण उसके रिश्तेदार समीर ने किया था. उसकी भी बलि दे दी गई थी. 21 अक्तूबर 2011 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जेलबाड़ा की ललिता की बलि दे दी गई. उसके दो पड़ोसियों ने अच्छी फसल के लिए बच्चे की बलि दी थी. इससे पहले 23 नवम्बर 2011 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक 2 साल के बच्चे की बलि मोहल्ले में ही रहने वाले एक तांत्रिक परिवार ने चढ़ा दी. तंत्र मंत्र में आस्था होगी तो लोग तांत्रिक के पास ही जाएंगे. बड़ी संख्या में नेता, अभिनेता आज भी तांत्रिकों के चक्कर काटते मिल जाएंगे. यह बीमारी आसानी से नहीं जाने वाली.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Om Prakash Verma July 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 329 # 11 September 2025 shreekanchanpath 266 # 09 July 2025
Next Article मानवता शर्मसार: पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाले वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड मानवता शर्मसार: पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाले वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

September 12, 2025

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

September 12, 2025

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?