भिलाई। मैत्री बाग भिलाई में रविवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मैत्री बाग में रंगबिरंगे फूलों की सजावट के साथ ही आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई। मैत्री बाग पहुंचे पर्यटकों के लिए उत्साह का माहौल रहा। फ्लावर शो के बीच पर्यटक फूलों से बने घोड़े व अन्य कलाकृतियों के साथ सेल्फी खींचते दिखे। वहीं इस दौरान सलाद की भी आकर्षक डिजाइन देखने को मिली।

बता दें हर साल भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मैत्री बाग में एक से बढ़कर एक फूलों को सजाया जाता है। यहां होने वाल प्रतियोगिता में बीएसपी व नॉन बीएसपी कैटेगरी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार फ्लावर शो में 3 डी रंगोली विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। रंगोली आर्टिस्टों ने अपनी कला को जीवंत कर दिया।


रविवार को मैत्री बाग का नजारा अन्य दिनों से अलग दिखा। कही फूलों की सजावट तो कहीं फूलों बनी आकर्षक कलाकृतियां। फ्लावर शो देखने बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे। फ्लावर शो के दौरान गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़ और मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया गुलाब सहित अन्य वरायटी के फूलों को देखने का मौका मिला। इनकी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


फ्लावर शो को लिए हिरण, मोर, पैरट आदि का के स्टैचू बनाए गए। इन्हें बनाने के लिए गैंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया। यह देखने में काफी आकर्षक लग रहे थे। फ्लावर शो देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे। अन्य दिनों की अपेक्षा फ्लावर शो के दौरान मैत्री बाग में भीड़ भी काफी रही। प्रबंधन ने पहले से इसके लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। बताया जा रहा है कि फ्लावर शो देखने रविवार को मैत्री बाग में 25 से 30 हजार लोग पहुंचे।

दुर्ग पुलिस का अभिव्यक्तियों का मेला
फ्लावर शो कार्यक्रम के साथ दुर्ग पुलिस के रक्षा टीम के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया। जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार ,भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेजा, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू डीएसपी शिल्पा साहू, नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा, रक्षा टीम प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम के स्टाफ मौजूद थे। सभी ने लोगों को अधिक से अधिक इस ऐप की जानकारी दी गई एवं ऐप को डाउनलोड करवाया गया। साथ ही प्रदर्शनी में रंगोली के माध्यम से अभिव्यक्ति ऐप का चित्र बनाया गया।
