अंबागढ़। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ में हेडमास्टर को छात्राओं से आशिकी करना भारी पड़ गया। छात्राओं पर गंदी नगर व अश्लील हरकतें करने वाले हेडमास्टर के खिलाफ 10 से अधिक छात्राओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ 354 (क)(1) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय हेडमास्टर हरीश कुमार मरावी (61) पर स्कूल की छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोपी लगाया है। छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि हेड मास्टर कापी जांचने के बहाने से निजी अंगों को छूता है और अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेडमास्टर समनापुर जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश का निवासी है और स्कूल में पदस्थ था।
