रायपुर। राजधानी में प्लेबॉय बनने की फिराक में पर्चे फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कॉलेज का छात्र निकला और सेक्स का ऑफर देते हुए सरकारी व निजी आवासों में पर्चे फेंकता था। इस मामले में रायपुर के राखी थाने में पहुंची शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस कर्मी का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी ने युवक के दिए नंबर पर कॉल किया और युवक को पकड़ा।
बता दें राजधानी रायपुर के सरकारी व निजी आवासों में लगातार एक पर्चा मिल रहा था। पर्ची में रॉकी नाम के साथ मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। लडका को खुद को मेल सेक्स वर्कर बता रहा था। पर्चे मिलने से लगातार कॉलोनी वाले परेशान थे और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए महिला पुलिस कर्मी से कॉल करवाया। इसके बाद लड़के को बुलाया गया। जैसे लड़का पहुंचा पहले से तैयार पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम यश कुर्रे निवासी राजनांदगांव बताया। वह रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीबीए कर रहा है।
