भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्ती का दौर जारी है। शनिवार को सुपेला पुलिस ने राधिका नगर क्षेत्र ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। युवक यहां युवाओं को पुड़िया बेचने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि राधिकानगर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध दिख रहा है। युवक के पास नशीली पुड़िया होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना के बाद सुपेला पुलिस की एक टीम मुखबिर के बताए जगह पर पहुंची। मौके पर एक युवक मिला जिसे हिरासत में लेने पर उसने अपना नाम आशीष दुबे बताया। सुपेला पुलिस ने उसकी तलाशी ली। आशीष दुबे के कब्जे से 15 ब्राउन शुगर पुडिया वजनी 1.510 ग्राम बरामद किया गया। ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष दुबे आसपास के युवकों को ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता था। आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरी लखेश गंगेश, आरक्षक मोह, जुनैद सिद्धीकी, विवेक सिंह, विकास तिवारी एवं अभय सिंह का विशेष योगदान रहा।
