सक्ती। पिता की मौत के बाद दो सगे भाई अनुकंपा नियुक्ति के लिए भिड़ गए। दोनों के बीच झगड़ा भी ऐसा हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इतने भी दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से उसका सिर भी फोड दिया। घटना सख्ती थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया था हालांकि पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार रोड, स्टेट बैंक के पास रहने वाले कुलदीप यादव व उसके छोटे भाई सीमांत यादव के पिता रंजीत यादव की 4 माह पहले ही मौत हुई थी। वे शासकीय स्कूल में काम करते थे। इनकी मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है दोनों भाइयों में से छोटा भाई सीमांत यादव बदमाश प्रवृत्ति का है, और अक्सर अपने भाई से विवाद करता रहता था।
ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट
पुलिस ने बताया कि दरअसल दोनों भाईयों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता की मौत के बाद बड़े भाई कुलदीप यादव को अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी। इसी बात को लेकर सीमांत यादव को नाराजगी थी। शुक्रवार को सीमांत यादव ने शराब के नशे में पहले तो अपनी मां से झगड़ा किया। इससे नाराज होकर वह गांव चली गई। इसके बाद दोनों भाइयों में बहस हो गई।

इस दौरान छोटे भाई सीमांत यादव ने कुलदीप के सिर पर पत्थर मारा जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसने ब्लेड निकाला और भाई का प्राइवेट पार्ट काट दिया और वहां से भाग गया। इसके बाद गंभीर हालत में कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस तलाश के बाद सोमवार को आरोपी सीमांत यादव को गिरफ्तार कर लिया।




