कांकेर। जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कांकेर से भानुप्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार PWD कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। यह हादसा भानुप्रतापपुर-कांकेर रोड के भानबेड़ा के पास हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हेटरकसा निवसी मुरली राम साहू (55) अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान भानबेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुरली राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि मुरली राम साहू PWD में काम करता था। फिलहाल इन्हें ठोकर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल पाया है।