राजनांदगांव. जिले के डोंगरगांव शहर के तहसील कार्यालय में कार्यरत भुंइयां शाखा के ऑपरेटर ने ऑफिस के अंदर ही चूहा मार दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कर्मचारी को अचेत अवस्था में देख ऑफिस में हड़कंप मच गया, उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

अचेत अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती
इस मामले में तहसीलदार कोमल धु्रव ने बताया कि चुरामणि साहू भुइंया ऑपरेटर तहसील कार्यालय में काम करता है। गुुरुवार को करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच चूहा मारने की दवा खा लिया था। घटना की जानकारी लगते ही उसे उल्टी भी करवाया गया था। इस दौरान वह अचेत अवस्था में था। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार बाद राजनांदगांव के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार बाद राहत और हालत में सुधार बताया है।

घरेलू समस्या था परेशान
मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड की कोशिश करने वाले कर्मचारी ने घरेलू परेशानियों के चलते उसने जहर सेवन किया था। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। हालत में सुधार होने के बाद कर्मचारी से भी पूछताछ की जाएगी।
