कांकेर. भानुप्रतापुर उपचुनाव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वोटिंग के महज पांच दिन पहले व्यय पंजी निरीक्षण नहीं कराए जाने पर सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में अभ्यर्थियों के व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण नहीं कराए जाने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस
इधर भानुप्रपापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को झारखंड पुलिस रेप के एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंच गई है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड पुलिस से बयान दर्ज कराने के लिए चुनाव के बाद का समय मांगा।





