सरगुजा. एक अधेड़ प्रेमी ने अपने लिव-इन पार्टनर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबुल करते हुए कहा कि बमहिला किसी दूसरे शख्स पर फोन पर बात करती थी। इसी वजह से आए दिन हम दोनों में झगड़ा होता था। समझाने पर भी नहीं मानी तो बुधवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से भाग गया।
पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी
पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली सविता सिंह(35) सब्जी बेचने का काम करती थी। उसकी 2 बेटियां भी हैं। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह बलरामपुर जिले के रहने वाले कुंजलाल(50) के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी। बुधवार को सविता सब्जी बेचने बाजार नहीं गई। तब उसके एक पड़ोसी को संदेह हुआ और वह उसका पता लगाते हुए महिला के घर पहुंच गया। उस दौरान शाम हो चुकी थी। जब बेटियां घर पहुंची तो कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को देख भागने लगा आरोपी
पुलिस ने बलरामपुर में कुंजीलाल के मूल निवास पिपरौल में दबिश दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलती ही आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस ने उसका पीछा किया और जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामला का खुलासा किया और बताया कि आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। अब वह अंबिकापुर में आकर रह रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
