भिलाई. रिसाली नगर निगम के एक पार्षद के खिलाफ निगम कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने नेवई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पार्षद के दुव्र्यवहार से खफा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे से मिलकर आरोपी पार्षद को बर्खास्त करने की मांग की है। यूनियन लीडर गोपाल सिन्हा ने बताया कि गुरुवार शाम को रिसाली के एमआईसी मेंबर विलासराव बोरकर निगम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने पेयजल की पाइपलाइन सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए कर्मचारियों से दुव्र्यवहार किया।
इसलिए थाने पहुंचे निगम कर्मी
वार्ड 29 लक्ष्मीनगर से कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेंबर विलासराव बोरकर ने गुुरुवार को रिसाली निगम में घुसकर कर्मचारी और अधिकारियों से गाली गलौज कर हंगामा किया है। महिला कर्मचारी और अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उनसे भी दुव्र्यवहार किया और कुर्सी टेबल पटकने लगे। पार्षद के इस दुव्र्यवहार के बाद निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी निगम कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने पार्षद के दुव्र्यवहार की आलोचना की और उसके खिलाफ नेवई थाने में मामला दर्ज कराया।
