जांजगीर-चांपा। एक तरफा प्यार में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के एक युवक ने ऐसी दीवानगी दिखाई कि देखने वाले भी हैरान रह गए। दरअसल युवक एक लड़की से प्यार करता है और प्रपोज करने पर युवती ने इनकार कर दिया। फिर क्या था लड़की से हां करवाने के लिए वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक मोबाइल टॉवर के अंतिम छोर तक पहुंच गया और खड़े होकर लड़की को बुलाने की जिद करने लगा।
यह पूरा मामला जांजगीर चांपा के पामगढ़ एरिया का है। आकाश कुमार सायतोंडे (20) नाम का युवक अपने मामा के घर पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 में रहता है। यहां पर उसे किसी लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद आकाश ने हिम्मत जुटाकर एक दिन लड़की को प्रपोज किया लेकिन लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। लड़की का इनकार आकाश से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने लड़की को मनाने ऐसा तरीका चुना जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर किया प्यार का इजहार
लड़की को मनाने के लिए युवक यहां के 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर के अंतिम छोर पर चढ़ गया और वहां से उसने लोगों के सामने अपने प्यार का इजहार करने लगा। इस दौरान वह लड़की को बुलाने की जिद भी करने लगा। हैरानी की बात यह रही कि युवक लड़की को बुलाने की जिद करने लगा। नीचे खड़े लोगों ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रहा था। वह बार बार आत्महत्या की धमकी दे रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उतारने का प्रयास शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को उतरा उसकी बात मानी गई।
