भिलाई। दुर्ग पुलिस की महादेव ऐप आईडी के माध्यम से सट्टा खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग पुलिस ने अब तक इस ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के 90 खातों को फ्रीज कर दिया है। साथ ही अन्य खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है जिसे फ्रीज करने की तैयारी है। पूरे प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप आईडी, रेड्डी अन्ना, अंबानी व बीबीसी के पैनल दुर्ग पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस ने अब तक ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप आईडी, रेड्डी अन्ना, अंबानी व बीबीसी के 12 पैनल को ध्वस्त किया है। इसमें सबसे ज्यादा 8 महादेव ऐप आईडी के मामले हैं। इसके बाद दो रेड्डी अन्ना और अंबानी व बीबीसी के एक-एक पैनल शामिल हैं। इन 12 पैनलों पर कार्रवाई में पुलिस ने अब तक 71 सटोरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 39 लैपटॉप व 160 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके साथ ही सभी के लगभग 90 अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। अभी कुछ की बैंक डिटेल पुलिस को नहीं मिली है इनकी डिटेल सामने आने के बाद इन खातों को भी सीन करने की तैयारी है।