भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को स्कूटनी हुई। स्कूटनी के बाद मैदान में अब 21 प्रत्याशी बच गए हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला अब भाजपा व कांग्रेस के बीच दिख रहा है। कांग्रेस ने जहां दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को मैदान में उतारा है।
स्कूटनी के बाद अब भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ब्रम्हानंद नेताम, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी डायमंड नेताम एवं आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी शिवलाल पुड़ो का नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाया गया है। इसी प्रकार निर्दलीय अभ्यर्थियों अकबर कोर्राम, अर्जुन सिंह, आयनुराम ध्रुव, गौतम कुंजाम, जीवन राम ठाकुर, दिनेश कुमार कल्लो, दुर्योधन दर्रो, देवप्रसाद जुर्री, नागेश कुमार माहला, प्रमेश कुमार टेकाम, बलराम तेता, महत्तम कुमार दुग्गा, रेवतीरमन गोटा, रोहित कुमार नेताम, लक्ष्मीकांत गावड़े और सेवालाल चिराम के बीच मुकाबला है।




