दुर्ग। शिवनाथ नदी में आत्महत्या के इरादे से पहुंची महिला को अंजोरा चीती वन के आरक्षकों ने बचाया। महिला अपने ससुराल व मायके वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची थी इससे पहले की पुलिस की टीम पहुंच गई और महिला को ऐसा करने से रोका। आरक्षकों ने महिला से पूछताछ के बाद उसे सकुशल उसके घर पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार अंजोरा पुलिस को जानकारी मिली कि शिवनाथ नदी के किनारे आत्महत्या करने की नीयत से से खड़ी है। इसके बाद अंजोरा चीता वन आरक्षक सुनील ठाकुर, चालक हेमंत साहू शिवनाथ नदी पहुंचकर महिला को मौके से समझा बुझाकर गाड़ी में बिठाया। महिला ने अपना नाम रश्मि राजपूत पति गगन सिंह राजपूत (32) बताया। महिला सोमनी जिला राजनांदगांव की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने बताया कि ससुराल और मायके वालों से परेशान होकर घर से निकली। इसके बाद पुलिस ने महिला के मायके वालों से बात कर सुरक्षित उसे उसके घर उसकी मां को सौंपा।
