पटना. बर्थ-डे पार्टी से लौट रही एक महिला डांसर और सिंगर को सरेआम गोली मार दी गई। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात बिहार के भोजपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोग्राम में कुछ लड़के शराब के नशे में धुत होकर महिला डांसर को स्टेज से नीचे उतरकर डांस करने के लिए बोल रहे थे। साथ उसके साथ गंदी हरकत करने की भी कोशिश कर रहे थे। जब डांसर ने उन्हें मना किया तो प्रोग्राम के बाद रास्ते में रोककर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
नेता के बेटे की पार्टी में गए थे
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव के पास डांसर और सिंगर को गोली मारी गई। डांसर और सिंगर पंचायत समिति सदस्य के बेटे की बर्थडे पार्टी में डांस कर के लौट रहे थे। जनेह गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और कहा कि तुम लोग हमें जानते नहीं हो। जब उन्होंने कहा कि नहीं मैं नहीं जानता। तभी उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों को गोली लग गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।