रायपुर. एनएसयूआई (NSUI) ने प्रदेश के दस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार संगठन के दिए गए दायित्वों का ठीक से निर्वहन न कर पाने के कारण यह कार्रवाई की गई। जिन दस लोगों को प्रदेशभर से सस्पेंड किया गया है उसमें भिलाई और रायपुर के भी पदाधिकारी शामिल है।
निर्देशों का नहीं किया पालन
एनएसयूआई प्रदेश सचिवालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल ने 15 नवंबर को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी प्रदेश में कई ऐसे पदाधिकारी हैं, जिन्होंने इन निर्देशों का पालन न करने का काम किया है। इसलिए दस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया जा रहा है।
इन्हें किया निलंबित
एनएसयूआई पदाधिकारी भिलाई से आकाश कनौजिया, अमनदीप भट्टी, पूनम तिवारी, ऐश्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी कृतिब्रत मंडल और उमेश शर्मा को सस्पेंड किया गया है। इन सभी को एनएसयूआई की सदस्यता व पद की जिम्मेदारी से सस्पेंड किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आगे और भी पदाधिकारियों को सस्पेंड किया जा सकता है। जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन न करने वालों की सूची बनाई जा रही है।





